Showing posts with label ललिता सहस्रनाम. Show all posts
Showing posts with label ललिता सहस्रनाम. Show all posts

Saturday 27 December 2014

Names 901 to 1000

Jay Mai Jay Markand Mai


(901) नादरूपिणी - मा शब्दके उच्चारणसे भक्तको अपनेमे मिला देनेवाली मा ।
(902) विज्ञानकलना - विज्ञानका (बोधका) कारणरूप मा ।
(903) कल्या - भक्तोंके साथ खेलनेमें मस्त मा ।
(904) विदग्धा -भक्तोंको सूधरनेमे होशियार मा ।
(905) वैन्दवासना - भक्तोंके ह्रदयमेचांदनी जैसी बसनेवाली मा ।
(906) तत्वाधिका सब त्तवोंसे पे मा ।
(907) तत्वमयी - सब तत्वोंका रूप मा ।
(908) तत्वमर्थस्वरूपिणी - सब धर्मोंके तत्व स्वरूप मा । तत्वथर्मरूपी मा ।
(909) सामगानप्रिया - शान्त करनेवाले गानोंकी प्रिय मा ।
(910) सौम्या - शौम्य स्वभाववाली मा ।
(911) सदाशिवकुटुम्बिनी - भक्तोंके कुटुम्बको संभालनेवाली मा ।
(912) सव्यापसव्यमार्गस्था - वाम और दक्षिण इन दोनो मार्गोमें स्थित मा ।
(913) सर्वापद्विनिवारिणी - सब प्रकारके आपत्तीयोंका निवारण करनेवाली मा ।
(914) स्वस्था- अपने प्रतापमे आप स्थित मा ।
(915) स्वभावमधुरा - मधुर स्वभाववाली मा ।
(916) धीरा - सहन शक्ति प्रदान करनेवाली मा ।
(917) धीरसमर्चिता - धैर्यवानोंसे आराधित मा ।
(918) चैतन्यअर्ध्यसमाराध्या - चैतन्य  (अपने प्राण)के अर्ध्यसे आराधित मा ।
(919) चैतन्यकुसुमप्रिया -चैतन्य पुष्प जिन्हे प्रिय है वह मा ।
(920)  सदोदिता - भक्तोंकी खबर लेकर उनका कल्याण करनेके लिये सदा तैयार मा ।
(921) सदातुष्टा - सर्वदा संतुष्ट मा ।
(922) तरूणादित्यपाटला - सवेरेके तरूण सूर्य जैसी मा ।
(923) दक्षिणादक्षिणाराध्या - दक्षिण और वाम मार्गीयोंसे आराधित मा ।
(924) दरस्मेरमुखांबुजा - जिनके शंख जैसे आकारवाले कंठसे हास्य निकलकर मुखको प्रकाशित करता है वह मा ।
(925) कौलिनीकेवला - कौलमार्गियोंकी केवल मा ।
(926) अनर्घ्यकैवल्यफलदायिनी - अमूल्य मुक्तिका पद देनेवाली मा ।
(927) स्तोत्रप्रिया - स्तोत्र करनेसे प्रसन्न होनेवाली मा । जिन्हे स्तोत्र प्रिय है वह मा ।
(928) स्तुतिमती - जिन्हे स्तुती प्रिय है वह मा । स्तुती सुनकर प्रसन्न होनेवाली मा ।
(929) श्रुतिसंस्तुतवैभवा - जिनके वैभवका श्रुतीयोने वर्णन किया है वह मा ।
(930) मनस्विनी - कल्पनासे भरपूर मा ।
(931) मानवती - बडे मानवाली मा ।
(932) महेशी - सृष्टीका अन्तिम विनाश करनेवाली मा ।
(933) मंगलाकृतिः - मंगल आकृतीवाली मा ।
(934) विश्वमाता - विश्वकी मा ।
(935) जगध्दात्री - सारे जगको धारण करनेवाली मा ।
(936) विशालाक्षी - जिनकी आखे बडी याने दीर्घ है वह मा ।
(937) विरागिणी - वैराग्य रूप मा ।
(938) प्रगल्भा - सब कामोंमे मजबूत मा ।
(939) परमोदरा - परम उदार मा ।
(940) परमोदा - सबको प्रसन्न करनेवाली मा ।
(941) मनोमयी - भक्तोंके मनको ठीक करनेवाली मा ।
(942) व्योमकेशी - बादलो जैसे काले केशोंवाली मा ।
(943) विमानस्था - विमानपर विराजित मा । भक्तोंके हितके लिये सदा तत्पर मा ।
(944) वज्रिणी - अपने भक्तका तुरन्त उध्दार करनेके लिये उसके प्रती वज्र जैसा कठिन ह्रदय करनेवाली मा ।
(945) वामकेश्वरी - वामकोंकी ईश्वरी मा ।
(946) पंचयज्ञप्रिया - देवयज्ञ, पितृयज्ञ, ब्रह्मयज्ञ, भुतयज्ञ और मनुष्य यज्ञ इन पांच प्रकारके यज्ञ जिन्हे प्रिय है वह मा ।
(947) पंचप्रेतमंचाधिशायिनी - पंचमहाभुत (पृथ्वी,जल, वायु, तेज और आकाश) के बने हुए विश्वरुपी पलंगपर सोनेवाली ईश्वरी मा ।
(948) पंचमी - पंच देवता ब्रह्मा, विष्णु, महेश, ईश्वर और सदाशिवसे आराधित मा ।
(949) पंचभूतेषी - पांच तत्वोंपर राज्य करनेवाली , पंच महाभुतोंकी ईश्वरी मा ।

(950) पंचसंख्योपचारिणी - धूप, दीप, पुष्प, गन्ध और नेवैद्य - इन पाच उपचारोंसे पूजीत होनेवाली मा ।

(951) शाश्वती - शाश्वत (चिरकाल) है ईश्वरी वह मा ।
(952) शाश्वतएैश्वर्या - कायम रहनेवाला साम्राज्य देनेवाली मा ।
(953) शर्मदा - भक्तोंको सुख देनेवाली मा ।
(954) शंभुमोहिनी -  भगवान श्री शंभुको मोहित करनेवाली पार्वती स्वरूप मा ।
(955) धरा - धरतीरूप मा ।
(956) धरसुता - हिमालयकी कन्या पार्वती जिनका अंश है वह मा ।
(957) धन्या - भक्तोंको धन्य करनेवाली मा ।
(958) धर्मिणी - धर्मका स्वरूप मा । धार्मिक विचारोंको पुष्ट करनेवाली मा ।
(959) धर्मवर्धिनी - भक्तको धार्मिक कामोमें आगे बढानेवाली मा ।
(960) लोकातीता - सप्त लोकोंसे परे मा । (भुलोक, भुर्व लोक, स्वःर्गलोक, जनलोक, तपोलोक इत्यदी लोक)
(961) गुणातीता - सत्व, रज, तम गुणोंसे परे मा ।
(962) सर्वातीता - सबसे परे (महान) मा ।
(963) शमात्मिका - भक्तकी आत्माको शान्त करनेवाली मा ।
(964) बन्धुककुसुमप्रिया - बन्धक फुल जिन्हे प्रिय है वह मा ।
(965) बाला - कन्यारूप बाला त्रिपुरसुंदरी मा ।
(966) लीलाविनोदिनी - लिलामात्रसे अपना तथा अपने भक्तका विनोद करनेवाली मा ।
(967) सुमंगली - मंगल ही मंगल करनेवाली मा ।
(968) सुखकरी - सुख पैदा करनेवाली मा ।
(969) सुवेशाढ्या - बहुत सुन्दर आभूषण और वस्त्रोंसे सुशेभित मा ।
(970) सुवासिनी - विवाहित स्त्रीयोंसे कौटुंबिक कार्यरुप सेवासे प्रसन्न होनेवाली मा ।
(971) सुवासिन्यर्चनप्रीता - विवाहीत स्त्रीकी अपनी पतिके साथ की जानेवाली आराधनासे प्रसन्न होनेवाली मा ।
(972) आशोभना - सर्वत्र औरसदैव शोभायमान मा ।
(973) शुध्दमानसा - भक्तके मनको शुध्द करनेवाली मा ।
(974) बिन्दुतर्पणसंतुष्टा - प्रेमसे बिन्दुमात्र तर्पणसेभी सन्तुष्ट होनेवाली मा ।
(975) पूर्वजा - सबकी पूर्वज - सबसे पहली मा ।
(976) त्रिपुराम्बिका - श्रीचक्रकी आठवी आकृतीमेंस्थित मा ।
(977) दशमुद्रासमाराध्या - दस मुद्राओंसे आराधित मा ।
(978) त्रिपुराश्रीवशंकरी -श्रीचक्रकी पाचवी आकृतीमे स्थित मा ।

(979) ज्ञानमुद्रा - ज्ञानकी मुद्रा रूपिणी मा ।

(980) ज्ञानगम्या - ज्ञानसे परे होनेपरभी ज्ञानसे प्रसन्न होनेवाली मा ।
(981) ज्ञानज्ञेयस्वरूपिणी - ज्ञान और जानने योग्य वस्तुका स्वरूप मा ।
(982) योनिमुद्रा - नवमी मुद्रा (योनिमद्रामे) स्थित मा ।
(983) त्रिखण्डेशी - त्रिखण्डकी ईश्वरी मा ।
(984) त्रिगुणा - सत्व,रज और तम इन तीन गुणोंका स्वरूप मा ।
(985) अम्बा - जगतकी जननी अम्बा मा ।
(986) त्रिकोणगा - श्रीचक्रमें त्रिकोणमें स्थीत मा ।
(987) अनघा - अपने भक्तोंको पापरहित बनानेवाली मा ।
(988) अदभुतचरित्रा -अदभुत वरित्रवाली मा । 

(989) वांछितार्थप्रदायिनी - मनवांछीत पदार्थ देनेवाली मा ।
(990) अभ्यासातिशयज्ञाता - अतिशय अभ्यास करनेसे जाननमे आनेवाली मा ।
(991) षडध्वान्तीतरूपिणी - श्रीगणेश, देवी, शिव, विष्णु, सूर्य और इन्द्रसे परे मा ।
(992) अव्याजकरूणामूर्तिः - असीम करूणाकी मूर्ति मा ।
(993) अज्ञानध्वान्तदीपिका - अज्ञानरूपी अंधकारको भगानेके लिये दीपक स्वरूप मा ।
(994) आबालगोपविदिता - बालक और गोपोंको भी ज्ञात होनेवाली मा ।
(995) सर्वानुलंघ्यशासना - जिनकी आज्ञाका उल्लंघन कोईभी नही कर सकता वह मा ।
(996) श्रीचक्रराजनिलया - श्रीचक्रमें निवास करनेवाली मा ।
(997) श्रीमत्त्रिपुरसुन्दरी - श्रीत्रिपुरसुन्दरी रूप मा ।
(998) श्रीशिवा - सदा दयालु, कल्याणकारक मा ।
(999) शिवशक्त्यैक्यरूपिणी - श्रीशिव और शक्तीकी एेक्यता करानेवाली मा ।
(1000) ललिताम्बिका - भक्तोंसे खेल करनेवाली मा ।


https://mohankharkar.com/2015/09/01/god-as-mother-names-1-to-10/


यह ललिता सहस्रनाम भाष्य संतश्रेष्ठ श्री माईजी महाराजजीके लिखी हुई पुस्तकोंपरसे आधारित है और यह मेरी कैलासवासी माता श्रीसुशीलाको अर्पण है।


श्रीमाई मन्दीरका पता - माई निवास, सरस्वती रास्तेके अंतीम भागपर स्थीत, सांता क्रुझ (पश्चिम), मुम्बई 400054



सबका  कल्याण हो ।














Tuesday 2 December 2014

Names 801 to 900




(801) पुष्टा -भक्तोंके प्रेमके आनंदसे पुष्ट होनेवाली मा ।
(802) पुरातना - बहुत प्राचीन मा ।
(803) पूज्या - सबसे पूजिता मा ।
(804) पुष्करा - कमल जैसे कोमल मा ।
(805) पुष्करेक्षणा -महासागरमें पत्तेपर सोये हुएविष्णुकी रक्षा करनेवाली मा ।
(806) परंज्यतिः - महान ज्योति स्वरुप मा ।
(807) परंधाम - जो एक स्वयं महान धाम है वह मा ।
(808) परमाणुः - परमाणुका स्वरूप और परमाणुकाही साक्षी मा ।
(809) परात्परा - महानसेभी महान मा । पर, अपर और परात्परके स्वरूपमे मा ।
(810) पाशहस्ता - जनके हाथमे पाश है वह मा ।
(811) पाशहन्त्री - भक्तके संसारबंधनरुपी पाशका हनन करनेवाली मा ।
(812) परमन्त्रविभेदिनी - परमंत्रका ( जो भक्तोंके लिये दुख्खः दायक है) नाश करनेवाली मा ।
(813) मूर्ता - मूर्तिमंत मा ।
(814) अमूर्ता - आकार रहित मा ।
(815) अनित्यतृप्ता - बहुत थोडेसे प्रसन्न हो जानेवाली मा ।
(816) मुनिमानसहंसिका - मुनिकोंके मनरूपी मानस सरोवरमें हंसिका मा।
(817) सत्यव्रता - भक्तको सच्चे व्रतकी प्रेरणा करनेवाली मा ।
(818) सत्यरूपा - सत्यका स्वरूप मा ।
(819) सर्वान्तयामिणी - सबके अन्दरकी बात जाननेवाली मा ।
(820) सती - सती, भववान श्री शंकरकी पार्वती जिनका अंश है वह मा ।
(821) ब्रह्माणी- ब्रहमको पैदा करनेवाली मा ।
(822) ब्रह्म - ब्रह्म स्वरूप मा ।
(823) जननी - जन्म दनेवाली मा ।
(824) बहुरूपा - विविध रूपोमें मा ।
(825) बुधार्चिता - बुध्दीमान लोग जिनकी अर्चना करते है वह मा ।
(826) प्रसवित्री -प्रसव ( सृष्टी ) करनेवाली मा ।
(828) प्रचण्डा - दुष्टोंपर कोप करनेवाली मा ।
(829) आज्ञा - सबको आज्ञा सुनानेवाली मा ।
(830) प्रकटाकृतिः - सबके अनुभवमें आनेवाली आकृति वाली मा ।
(831) प्राणेश्वरी - प्राणकी ईश्वरी मा ।
(832) प्राणदात्री - ज्ञ्राण प्रदान करनेवाली मा ।
(833) पंचाशतपीठरूपिणी - श्रीचक्रमे पचास (50) अक्षरोमें हर एक अक्षरके लिये स्थान नियत किया हुआ है जहा एक एक अक्षररूपी शक्ति का निवास है ।एैसे पचास अक्षरोंके समुह श्रीचक्र श्रीयन्त्ररुपी मा । 
(834) विशृंखला - बन्धनरूपी जंजीरको तोडनेवाली मा ।
(835) विविक्तस्था - एकान्तमें रहनेवाली मा ।
(836) वीरमाता - वीरोंकी माता मा ।
(837) वियत्प्रसूः - आकाशको उत्पन्न करनेवाली मा ।
(838) मुकुन्दा - सब दुख्खोंसे छुडानेवाली मा ।
(839) मुक्तिनिलया - मुक्तिकी धाम मा ।
(840) मूलविग्रहरूपिणी - सब विग्रहोंका मूल मा ।
(841) भावज्ञा - भक्तोंके सब भावोंको जाननेवाली मा ।
(842) भवरोगघ्नी - भव संसार रूपी रोगका नाश करनेवाली मा ।
(843) भवचक्रप्रवर्तिनी - जन्म मरण आदि संसारका चक्र चलानेवाली मा 
(844) छन्दसारा - गायत्री मन्त्रका सार मा ।
(845) शास्त्रसारा - सब शास्त्रोंका सार मा ।
(846) मन्त्रसारा - सब मन्त्रोंका सार  मा ।
(847) तलोदरी - पतली कमरवाली मा ।
(848) उदारकीर्तिः - महान कीर्ति देनेवाली मा ।
(849) उदामवैभवा - विचारमें न आनेवाले वैभववाली मा ।
(850) वर्णरूपिणी - वर्ण (अक्षर) का स्वरूप मा ।
(851) जन्ममृत्युजरातप्तजनविश्रांतिदायिनी - जन्म मृत्यु और वृध्दावस्थाके दुख्ख इनसे विश्रांती देनेवाली मा ।
(852) सर्वोपनिषदुद् धुष्टा- सब उपनिषदोंसे घोषित मा ।
(853) शान्त्यतीताकलात्मिका - शांती पानकी कला देनेवाली मा ।
(854) गंभीरा - सागर जैसी गंभीर मा ।
(855) गगनान्तस्था - आकाशसे परे मा ।
(856) गर्विता - स्वाभिमानी मा ।
(857) गानलोलुपा - गायनकी प्रेमी मा ।
(858) कल्पनारहिता - कल्पनासे बाहर मा ।
(859) काष्ठा - स आत्माओंका केन्द्र और ध्येय मा ।
(860) अकान्ता - जिनका कोई कंत या पति नही वह मा ।
(861) कान्तार्धविग्रहा -भगवान श्री शिवजीकी अर्धांगी पार्वती जिनका अंश है वह मा ।
(862) कार्यकारणनिर्मुक्ता - कार्यकारण के सम्बन्धसे परे मा ।
(863) कामकेललितरंगिता - भक्तोंसे खेलनेके लिये तीव्र कामनावाली मा 
(864) कनत्कनकताटंका - कानोमें चमकते हुए कुण्डलों वाली मा ।
(865) लीलाविग्रहधारिणी - लीला करनेके लिये अने प्रकारके शरीर धारण करनेवाली मा ।
(866) अजा - जन्म रहित मा । 
(867) क्षयविनिर्मुक्ता - क्षय न होनेवाली या क्षयसे मुक्त  मा ।
(868) मुग्धा - मुग्ध करनेवाली मा ।

(869) क्षिप्रप्रसादिनी - थोडे प्रसादसे ही जल्दी प्रसन्न होनेवाली मा ।
(870) अर्न्तमुखसमाराध्या - सब वृत्तिया अन्तर्मख करके आराधित होनेवाली मा ।
(871) बर्हिमुखसुदुर्लभा - जिसकी वृत्तिया बाहरकी ओर भटकती रहती है उनके लिये दुर्लभ मा ।
(872) त्रयी - तीन प्रकारसे तीन अवस्थाओंमे प्रगट मा ।
(873) त्रिर्गनिलया - त्रिवर्ग देवताओंका घर मा ।
(874) त्रिस्था - त्रिमुर्ति (महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती) में स्थीत मा ।
(875) त्रिपुरमालिनी - श्रीचक्र श्रीयन्त्रमें छोटीचौडीसी आकृतीकी अधिष्ठात्री मा ।
(876) निरामया - रोगसे रहित मा ।
(877) निरालम्बा - अवलम्बन रहित, भक्तोंका आश्रय मा ।
(878) स्वात्मारामा - अपनेही मग्न आत्मा, आनंदित मा ।
(879) सुधासृतिः - अमृतका स्तौत या धारा रूप मा ।
(880) संसारपंकनिर्मग्नसमुध्दरणपण्डिता - संसारके कीचडमें फसे हुए जीवोंका उध्दार करनेमे कुशल मा ।
(881) यज्ञप्रिया - जिन्हे यज्ञ प्रिय है वह मा ।
(882) यज्ञकर्त्री - यज्ञ करने और करानेवाली मा ।
(883) यजमानस्वरूपिणी - यज्ञ करनेवाले यजमानका स्वरूप मा ।
(884) धर्माधारा - धर्मका आधार मा ।
(885) धनाध्यक्षा - धनकी अधिपती मा ।
(886) धनधान्यविवर्धिनी - धन और धान्य का विवर्धन करनाली मा ।
(887) विप्रप्रिया - विद्वान ब्राह्मणोंकी प्रिय है ।
(888) विप्ररुपा - विप्रोंका स्वरूप मा ।
(889) विश्वभ्रमणकारिणी - अभक्त, अज्ञानी और पशुवृत्तीके लोगोंको अनेक भ्रमोंके चक्करमे डालनेवाली मा ।
(890) विश्वग्रासा - विश्वको एकही ग्रासमे समाप्त करनेवाली मा ।
(891) विद्रुमाभा - कल्पवृक्ष स्वरूप मा ।
(892) वैष्णवी - विष्णुकी माता या वैष्णवी देवीके रुपमे मा ।
(893) विष्णुरूपिणी - विष्णुका स्वरूप मा ।
(894) अयोनिः - जिसने किसी योनीसे जन्म नही पाया वह मा ।
(895) योनिनिलया - सब योनियोंका जन्म स्थल मा ।
(896) कूटस्था - पहाडोंके झुण्डोंके बीचमै रहनेवाली मा ।
(897) कुलरूपिणी - कुलका आधार रूप मा ।
(898) वीरगोष्ठीप्रिया- वीरोंका पराक्रम भरी बातोंकी प्रिय मा ।
(899) वीरा - दिलेर, बहाद्दुर मा ।
(900) नैष्कर्म्या - भक्तोंको कर्मबन्धनसे मुक्ती देनेवाली मा ।

यह ललिता सहस्रनाम भाष्य संतश्रेष्ठ श्री माईजी महाराज जीके लिखी हुई पुस्तकोंके आधारपर किया है । श्री माई मन्दिरका पता - माई निवास, सरस्वती रस्तेके अंतीम भागपर स्थीत, सांताक्रुझ (पश्चिम), मुम्बई 400054
ललिता सहस्रनामके बारेमे अधिक जानकारीके लिये देखिये निम्न लिखीत लिंक्स -
https://mohankharkar.com/2015/09/01/god-as-mother-names-1-to-10/










Tuesday 25 November 2014

Names 701 to 800





(701) देशकालपरिच्छिन्ना - देश और कालसे परे मा ।
(702) सर्वगा - सब जगह मौजूद मा ।
(703) सर्वमोहिनी - सबको मोहित करनेवाली मा ।
(704) सरस्वती - सरस्वती जिनका अंश है वह मा ।
(705) शास्त्रमयी - सब शास्त्रोंका स्वरूप मा ।
(706) गुहाम्बा - कार्तिक स्वमीकी जननी पार्वतीके रूपमे मा । 
(707) गुह्यरूपिणी - गुप्त विद्या रूपिणी मा ।
(708) सर्वोपाधिविनिर्मुक्ता - सब प्रकारकी उपाधियोंसे मुक्त करानेवाली मा ।
(709) सदाशिवपतिव्रता - सदाशिवकी पतिव्रता पार्वती जिनका अंश है वह मा ।
(710) सम्प्रदायेश्वरी - संप्रदायको कायम करनेवाली और पालनेवाली मा ।
(711) साधु - साधुके रुपमें मा ।
(712) ई -  प्रिय मा । ईं बीजरूपी मा ।
(713) गुरूमण्डलरूपिणी - गुरू मंडल स्वरूप मा ।
(714) कुलोत्तिर्णा - भक्तको सब इन्द्रियोंसे परे ले जानेवाली मा ।
(715) भगाराध्या - सूर्यद्वारा पूजी जानेवाली मा ।
(716) माया - माया रूपी मा ।
(717) मधुमती - शहद जैसी मीठी जिनकी मती है एैसे भक्तके रूपमे मा ।
(718) मही - पृथ्वी माताके रूपमे मा ।
(719) गणाम्बा - श्रीगणेशकी माता पार्वती जिनका अंश है वह मा । 
(720) गुह्यकाराध्या - गुप्त रीतिसे आराधित होनेवाली मा ।
(721) कोमलांगी - कोमल अंगोवाली मा ।
(722) गुरूप्रिया - गुरूओंकी प्रिय मा ।
(723) स्वतंत्रा - स्वतंत्रताका स्वरूप मा ।
(724) सर्वतंत्रेशी - सर्व तन्त्रोकी ईश्वरी मा ।
(725) दक्षिणामूर्तिरूपिणी - दक्षिणामुर्ती शिवका स्वरूप मा ।
(726) सनकादिसमाराध्या - सनक, सनंदन ऋषीयोने जिनकी आराधना की है वह मा ।
(727) शिवज्ञानप्रदायिनी - जीवको शिव होनेका ज्ञान प्रदान करनेवाली मा ।
(728) चित्कला - सब आत्माओें स्थित चैतन्य कला ।
(729) आनन्दकलिका - आनन्दकी कली मा ।
(730) प्रेमरूपा - प्रेम का रूप मा ।
(731) प्रियंकरी - प्रेम पैदा करनेवाली मा ।
(732) नामपरायणप्रिता - भगवानके  नामोंका जप परायण करनेवाले भक्तोंसे प्रसन्न रहनेवाली मा । जिन्हे नामजपका पारायण प्रिय है वह मा ।
(733) नन्दिविद्या - सेवा मार्गकी विद्या स्वरूप मा ।
(734) नटेश्वरी - जगतको नचानेवाली और चलानेवाली मा ।
(735) मिथ्याजगदधिष्ठाना - मिथ्या  जगतको अपनी मायासे सत्य मनानेवाली मा ।
(736) मुक्तिदा - मुक्ति देनेवाली मा ।
(737) मुक्तिरुपिणी - मुक्तिका स्वरूप मा ।
(738) लास्यप्रिया - नाच जिन्हे प्रिय है वह मा ।
(739) लयकरी - सृष्टीका लय करनेवाली मा ।
(740) लज्जा - लज्जाका स्वरूप मा ।
(741) रंभादिवंदिता - रंभा आदी अप्सराओंने जिनका वंदन कीया है वह मा ।
(742) भवदावसुधावृष्टिः - संसारके दुःख्खरूपी अग्निको बुझानेके लिये अमृतकी वर्षा करनेवाली मा ।
(743) पापारण्यदवानला - पापरूपी अरण्यको जलानेके लिये अग्नीरूप मा ।
(744) दौर्भाग्यतुलवातूला - दुर्भाग्यको तिनकेकी तरह उडालेवाली वायु रूप मा ।
(745) जराध्वान्तरविप्रभा - वृध्द अवस्थाके अज्ञान अन्धकारसे होते हुए दुःख्खके लिये सूर्यके प्रकाश रूपी मा ।
(746) भाग्याब्धिचन्द्रिका - सौभाग्यके सागरके भरतीको चन्द्रके समान मा ।
(747) भक्तचेतिघनाघना - भक्तोंके चित्त रूपी मोरके लियेबादलरूप मा ।
(748) रोगपर्वतदम्भोली - रोगके पर्वतके लिये वज्ररूप मा ।
(749) मृत्युदारूकुठारिका - मृत्युरूपी वृक्ष को काटनेके लियेकुठार स्वरूप मा ।
(750) महेश्वरी - भगवान श्री शिवजीके भक्तिस्वरूप मा ।
(751) महाकाली - कालसे भी परे महाकाली देवीके रूपमे मा ।
(752) महाग्रासा - विश्वको एकही ग्रासमे समाप्त करनेमे महाग्रास स्वरूप मा ।
(753) महाशना - अपनेमे सारे जगतको समा लेनेवाली मा ।
(754) अपर्णा - भक्तोंके ऋणसे  जल्दी मुक्त होनेवाली मा ।
(755) चंडिका - भक्तोंको सतानेवाले दुष्ट लोगोंपर क्रोध करनेवाली मा ।
(756) चण्डमुण्डासुरनिषूदिनी - चण्ड और मुण्ड नामके राक्षसोंका नाश करनेवाली मा ।
(757) क्षराक्षरात्मिका - क्षर(नाशवान) और अक्षर(नाशरहित) की आत्मस्वरूप मा ।
(758) सर्वलोकेशी - सब लोकोंकी ईश्वरी मा ।
(759) विश्वधारिणी - विश्वको धारण करनेवाली मा ।
(760) त्रिवर्गदात्री - धर्म, अर्थ और काम के त्रिवर्गके सब सुखोंको देनेवाली मा ।
(761) सुभगा - सद् भाग्य और सौभाग्य देनेवाली मा ।
(762) त्र्यम्बका -तीनो मार्गोंसे जानेवाले भक्तोंकी आंख रूप मा ।
(763) त्रिगुणात्मिका - सत् , रज  और तम इन तीन गुणोंकी आत्मा स्वरूप मा ।
(764) स्वर्गापवर्गदा - स्वर्ग और मोक्ष देनेवाली मा ।
(765) शुध्दा - पवित्र भक्तोंको सदा पवित्र रखनेवाली मा ।
(766) जपापुष्पनिभाकृतिः - जपापुष्प जैसी कोमल और सुन्दर मा ।
(767) ओजोवती - ओजयुक्त महान तेजवाली मा ।
(768) द्युतिधरा - भक्तोंके लेये प्रकाश रूप मा ।
(769) यज्ञरूपा - यज्ञका स्वरूप मा ।
(770) प्रियव्रता - जिन्हे व्रत वैकल्य प्रिय है वह मा ।
(771) दुराराध्या - मुश्किलसे आराधित मा ।
(772) दुराधर्षा - मुश्किलसे ध्यानमे आनेवाली मा । संयम रखनेकी आवश्यकताके कारण कठिनाईसे मिलनेवाली मा ।
(773) पाटलीकुसुमप्रिया - जिन्हे पाटला यानी गुलाबके फूल प्रिय है वह मा ।
(774) महती - नारदकी वीणामें निवास करनेवाली मा ।
(775) मेरूनिलया - मेरू पर्वतपर निवास करनेवाली मा ।
(776) मन्दारकुसुमप्रिया - मंदार फुलोंकी प्रिय मा ।
(777) वीराराध्या - वीर लोग जिनकी आराधना करते है वह मा ।
(778) विराड्रुपा- विराट स्वरूप मा ।
(779) विरजा - मनोविकारसे रहित मा ।
(780) विश्वतोमुखी - सारे विश्वकी तरफ मुख फैलानेवाली मा ।
(781) प्रत्यगरूपा -भक्तोंको अंतर्मुख कराने वाली मा ।
(782) पराकाशा - आकाशसे भी परे मा ।
(783) प्राणदा - प्राण देनेवाली मा ।
(784) प्राणरूपिणी - प्राणका स्वरूप मा ।
(785) मार्तण्डभैरवाराध्या - मार्तण्डभैरवसे आराधित मा ।
(786) मन्त्रिण्यस्तराज्यधूः - मन्त्र जाप करनेवाले भक्तको राज्य सौंपनेवाली मा ।
(787) त्रिपुरेशी - श्रीचक्रमें स्थित सर्वशापरिपूर चक्रकी स्वामिनी स्वरूप मा ।
(788) जयत्सेना - जय करनेवाली सेनायुक्त मा ।
(789) निस्त्रैगुण्या - त्रिगुणसे प्रिया ।
(790) परापरा - अपना, पराया, दोस्त और दुष्मनोंकी मा ।
(791) सत्यज्ञानानन्दरूपा - सत्य, ज्ञान और आनन्दका रूप मा ।
(792) सामरस्यपरायणा - भक्तोंको समान स्थिती देनेवाली मा ।
(793) कपर्दिनी - गुंथेहुए बालोंवाली मा ।
(794) कलामाला - सब कलाओंकी माला मा ।
(795) कामधुक् -कामधेनु गौ रूप मा ।
(796) कामरूपिणी - ईच्छाओंको उत्पन्न करनेवाली , पूरी करनेवाली और नाश करानेवाली मा ।
(797) कलानिधी - सब कला और विज्ञानकी खान मा ।
(798) काव्यकला - काव्य और कला स्वरूप मा ।
(799) रसज्ञा - सब रसोंकी ज्ञाता मा ।
(800) रसशेवधिः - सब रसोंका भण्डार स्वरूप मा ।

यह ललिता सहस्रनाम भाष्य संत श्री माईजी महाराज जीके पुस्तकोंकी आधारसे किया है ।
पता - माई निवास, सरस्वती रस्तेके अंतीम भागपर स्थित, सारस्वत कोलोनी,  सांता क्रुझ ( पश्चिम ) मुम्बई 400054

ललिता सहस्रनामोंकी अधिक जानकारीके लिये कृपया निम्न लिंक्स देखिये - http://maiism.blogspot.com/

http://mohankharkar.wordpress.com/

http://www.tumblr.com/blog/mohankharkar

http://universalreligionmaiism.blogspot.in/

Tuesday 18 November 2014

Names 601 to 700



(601) दरान्दोलितदीर्घाक्षी - धीरेसे डोलती हुई  बडी आखोंवाली मा ।
(602) दरहसोज्ज्वलन्मुखी - हास्यसे उज्ज्वल मुखवाली मा ।
(603) गुरूमूर्तिः - गुरूस्वरूप मा ।
(604) गुणनिधि - गुणोंका भण्डार मा ।
(605) गोमाता - कामधेनु स्वरूप मा ।
(606) गुहजन्मभूः - कार्तिकस्वामीको जन्म देनेवाली मा जिनका अंश है वह मा ।
(607) देवेशी - देवताओंकी ईश्वरी मा ।
(608) दण्डनीतिस्था - भक्तोंको सुधारनेके लिये उसको उसके अपने प्रारब्ध अनुसार दण्ड देकर उसको नीतिकी राहपि लानेवाली मा ।
(609) दहराकाशरूपिणी - हृदयमे स्थित सुक्ष्म आकाशरूपी मा ।
(610)प्रतिपन्मुख्यराकान्ततिथिमण्डलपूजिता - मासके प्रतिपदा तिथीसे अमावस्या तिथीतक ( विविध देवताओंके स्वरूपमे ) पुजने जानेवाली मा ।
(611) कलात्मिका - सब कलाओंकी आत्मा मा ।
(612) कलानाथा - सब कलाओंकी  स्वामिनी मा ।
(613)काव्यालापविनोदिनी - अपने भक्तोंको काव्यालाप विनोदसे बहलानेवाली मा ।
(614) सचामररमावाणीसव्यदक्षिणसेविता - दायी ओर लक्ष्मी और बायी ओर सरस्वती पंखोंसे हवा चलानेकी सेवा करनेके लिये स्थत है वह मा ।
(615) आदिशक्तिः - विश्वको रचनेवाली सबसे पहले शक्तिके स्वरूपमे मा ।
(616) अमेया - न नापी जानेवाली मा ।
(617) आत्मा - हर एक जीवमें आत्मस्वरूपमे स्थित मा ।
(618) परमा - सबसे परे मा ।
(619) पावनाकृतिः - पावन आकृति वाली मा । जिनके आकृतिके दर्शनमात्रसे मनुष्य पावन हो जाता है वह मा ।
(620) अनेककोटिब्रहृ्माण्डजननी - अनेक कोटि ब्रह्माण्डोंकी जननी मा ।
(621) दिव्यविग्रहा - दिव्य शरीरवाली मा ।
(622) क्लींकारी - क्लीं इस बीज मन्त्रके जपनेसे साधकका  कल्याण करनेवाली मा ।
(623) केवला - केवल एक ही मा ।
(624) गुह्या - कोई  ज्ञानी भी जिनका पार नही पा सकता वह मा ।
(625) कैवल्यपददायिनी - कैवल्य ( आखरी मुक्ति ) प्रदान करनेवाली मा ।
(626) त्रिपुरा - भिन्न भिन्न त्रिपुटीयोंकी ( जैसे कि ब्रह्मा, विष्णु महेश यह  देवताओंकी त्रिपुटी, सत्व, रज, तम यह गुणोंकी त्रिपुटी इस प्रकार  अनेक त्रिपुटीयोंकी  मा ।
(627) त्रिजगवन्द्या - तीन प्रकारके जगतोंसे ( स्वर्ग, भुमी, पाताल)  वन्दित मा ।
(628) त्रिमूर्तिः - ब्रह्मा, महेश और विष्णुरुप मा ।
(629) त्रिदशेश्वरी - जाग्रृत, स्वप्न और निद्रा इन दशाओंकी ईश्वरी मा ।
(630) त्र्यक्षरी - तीन अक्षरोंका ( अ,उ,म  या  बीज मन्त्र एें, ह्रीं, क्लीं  इन अक्षरोंके रूमे मा ।
(631) दिव्यगन्धाढ्या - जिनमें दिव्य सुगन्ध स्थित है वह मा ।
(632) सिन्दूरतिलकांचिता - गजकी गतिवाली स्त्रीयोंसे पूजित मा ।
(633) उमा - पार्वतीके स्वरूपमे मा ।
(634) शैलेन्द्रतनया - हिमालयकी बेटी मा ।
(635) गौरी - गौरी शक्ती रूप मा ।
(636) गन्धर्वसेविता - गंधर्वोंसे सेवित मा ।
(637) विश्वगर्भा - अनेक विश्वोंको अपने गर्भमे धारण करनेवाली मा ।
(638) स्वर्णगर्भा - सुवर्णके अण्डोंके रुपमे विश्वोंको धारण करनेवाली मा ।
(639) अवरदा - सुख दुख्ख, पाप पुण्य का वरदान देनेवाली मा ।
(640) वागधीश्वरी - भाषाकी देवी सरस्वतीके रुपमे मा ।
(641) ध्यानस्था - ध्यानसे मिलनेवाली मा ।
(642) अपरिच्छेद्या - कार्यकारण सम्बनध, भुत भविष्य और वर्तमानके भेद, स्थल और अवकाशके अन्तर, इन तीनोंसे  परे मा ।
(643) ज्ञानदा - ज्ञान प्रदान करनेवाली मा ।
(644) ज्ञानविग्रहा - मूर्तिमंत ज्ञानस्वरूप मा ।
(645) सर्ववेदान्तसंवेद्या -सब वेदोमें नेती नेती इस प्रकारसे वर्णित मा ।
(646) सत्यानंदस्वरूपिणी - सत्य और आनंद स्वरूप मा ।
(647) लोपामुद्रार्चिता - अगस्त्य ऋषीकी पत्नी लोपामुद्राने जिनकी आराधना की है वह मा ।
(648) लीलाक्लृप्तब्रह्माण्डमंडला - खेल खेलमेही ब्रहमाण्डकी रचना करनेवाली मा ।
(649) अदृश्या - अदृश्य है वह मा  , केवल अपनी ईच्छामात्रसे वह अपने भक्तोंको अपना दर्शन करा देती है वह मा ।
(650) दृश्यरहिता -खुली बातसे भक्तको विमुख रखकर,भक्तको कर्तापनमे ( मै करता हूं ) - इस
 अभिमानके भ्रममें डालके, मजा देखनेवाली मा ।
(651) विज्ञात्री - अनुभव सिध्दि ज्ञान देनेवाली मा । सबकुछ जाननेवाली मा ।
(652) वेद्यवर्जिता - जाननेयोग्य जो कुछभी है , उससे भी परे मा ।
(653) योगिनी  - भक्तोंको आपसमे और अपनेमे मेल करानेवाली मा ।
(654) योगदा - योग देनेवाली मा ।
(655) योग्या - योगका सार मा ।
(656) योगानन्दा - योगका आनंद देने वाली मा ।
(657) युगंधरा - भक्तोंका बोजा  उठानेवाली मा ।
(658) इच्छाशक्तिज्ञानशक्तिक्रियाशक्तिस्वरूपिणी - इच्छा, ज्ञान और क्रिया इन शक्तियोंका स्वरूप मा ।
(659) सर्वधारा - सबका आधार मा ।
(660) सुप्रतिष्ठा - भक्तोंको किर्ती देनेवाली और भक्तिमें स्थिर रखनेवाली मा ।
(661) सदसद्रुपरूपधारिणी - सत् और असत् रूप धारण करनेवाली मा ।
(662) अष्टमूर्ति - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, मन, बुध्दी और अहंकार आठ तत्वोंका स्वरूप मा ।
(663) अजाजैत्री - भक्तोंको अविद्या पर विजय पानेकी शक्ति देनेवाली मा ।
(664) लोकयात्राविधायिनी - चौदह लोकोंकी यात्राकी पथदर्शक मा ।
(665) एकाकिनी - एक ही एक मा ।
(666) भुमरूपा - सब वस्तुओंका संग्रहरूप मा ।
(667) निर्द्वैता - द्वैत रहित मा ।
(668) द्वैतवर्जिता - द्वैतसे परे मा ।
(669) अन्नदा - अन्न देनदवाली मा ।
(670) वसुदा - दौलत देनेवाली मा ।
(671) वृध्दा - सबसे वृध्द ( सबसे पहली ) मा ।
(672) ब्रह्मात्म्यैक्यस्वरूपिणी - ब्रह्मा और जीवकी एकता करनेवाली मा ।
(673) बृहति  - महान शक्तिशाली मा ।
(674) ब्राह्मणी - ब्राह्मणस्वरूप पूर्ण सात्विक मा ।
(675) ब्राह्मी - ब्रह्मके स्त्रीलिंगके नामसे नामसे कही जानेवाली मा ।
(676) ब्रह्मानंदा - ब्रह्मका आनंद देनेवाली मा ।
(677) बलिप्रिया - बलवानोंकी प्रिय मा ।
(678) भाषारूपा - सब भाषाओंका रुप ।
(679) बृहत्सेना - महान शक्तिशाली सेनावाली मा ।
(680) भावाभावविवर्जिता - स्थिति = अस्ति और नास्ति से परे मा ।
(681) सुखाराध्या - सुखसे आराधना करनेपरभी प्रसन्न होनेवाली मा ।
(682) शुभकरी - शुभ करनेवाली मा ।
(683) शोभनासुलभागति - भक्तोंको सुलभगति देनेवाली मा ।
(684) राजराजेश्वरी - बडेसे बडे राज्योंकी राणी मा ।
(685) राज्यदायिनी - राज्य प्रदान करनेवाली मा ।
(686) राज्यवल्लभा - भक्तोंको राज्यवल्लभ बनानेवाली मा ।
(687) राजत्कृपा - दया से दैदीप्यमान मा ।
(688) राजपीठनिवेशितनिजाश्रिता - अपने आश्रितोंको राजगद्दीपर बिठानेवाली मा ।
(689) राज्यलक्ष्मी - राज्यलक्ष्मी का रूप और लक्ष्मी देनेवाली मा ।
(690) कोशनाथा -विश्वके सभी भण्डारोंकी मालिक मा ।
(691) चतुरंगबलेश्वरी - चार प्रकारकी सेनाओंपर अधिपत्य रखनेवाली मा ।
(692) साम्राज्यदायिनी - साम्राज्य देनेवाली मा ।
(693) सत्यसंधा - सत्यकी तरफदारी करनेवाली मा ।
(694) सागरमेखला - सागरसे घिरी हुई मा । सागर जिनके कमरमें बन्द है वह मा ।
(695) दीक्षिता - भक्तोंको दीक्षा देनेवाली मा ।
(696) दैत्यशमनी - दैत्योंका पराजय करनेवाली मा ।
(697) सर्वलोकवशंकरी - सभी लोकोंको वशमे करनेवाली मा ।
(698) सर्वार्थदात्री - सर्व कामनाओंकी सिध्दी देनेवाली मा ।
(699) सावित्री - ब्रह्माकी पत्नी सावित्री जिनका अंश है वह मा ।
(700) सच्चिदानन्दरूपिणी - सत् , चित और आनंद का रूप मा ।

यह ललिता सहस्रनाम भाष्य संतश्रेष्ठ श्री माईजी महाराजकी लिखी हुई पुस्तकोंकी आधारसे किया है । पता - माई निवास मंदीर, सरस्वती रस्तेके अंतिम भागमें स्थित, सांता क्रुझ ( पश्चिम ), मुम्बई 400054 भारत
For further details  about these Mother's Thousand Names , please visit the following links :
http://maiism.blogpot.com/
http://universalreligionmaiism.blogspot.in/

http://mohankharkar.wordpress.com/2014/08/23/mai-ism-some-of-the-specific-distinguishing-features/
http://www.tumblr.com/blog/mohankharkar

http://www.facebook.com/groups/godasmother


Featured post

Names : 1 to 50

माई (श्रीललिता) सहस्र नाम  माई सिद्धान्त प्रार्थना समेत लेखक माई मार्कण्ड रायसाहब श्री मार्कण्ड रतनलाल धोलकिया गवर्नमेन्ट स्पेशल लैन्ड अक...